Wednesday, October 21st, 2026

बड़ा नुकसान होने से बचा, पेपर मिल में भीषण आग

मेरठ 
मेरठ की पसवाड़ा पेपर मिल में सोमवार को भीषण आग लग गई। फायर फाइटर्स की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। परतापुर क्षेत्र में मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी के समीप पसवाड़ा पेपर मिल है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने मिल के अहाते में पड़ी पॉलीथिन में आग लगाई थी। कुछ देर बाद पॉलीथिन के पास ही गोदाम में भारी मात्रा में रखे कोयले ने आग पकड़ ली।

आग ने भयानक रूप ले लिया। आनन-फानन में मेरठ के सभी फायर स्टेशन सहित गाजियाबाद से दमकल वाहन बुलाये गए। सबसे ज्यादा चिंता पेपर मिल के बराबर में पसवाड़ा पैट्रो रिफाइनरी प्लांट तक आग को पहुंचने से रोकना था। फायर फाइटर्स ने समय रहते आग बुझा ली और एक बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। पेपर मिल अधिकारियों का कहना है नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर विभाग के एफएसओ शांतनु कुमार का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। जो गाड़ियां आग बुझाने के लिए दूसरे जिलों से मंगाई गई थी, उन्हें वापस कराया जा रहा है।

 

#भीषण आग

Source : Agency

पाठको की राय